{"_id":"5ba277d2867a557fa90028ae","slug":"153737414320-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के जवानों ने बनाई गणेश की हर्बल मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के जवानों ने बनाई गणेश की हर्बल मूर्ति
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के जवानों ने गणेश की हर्बल मूर्ति तैयार की है। मूर्ति बनाने में बांस, अखबार व मिट्टी का प्रयोग किया गया है। जबकि सजावट के लिए विभिन्न रंग की दालों के साथ ही चावल व सूजी का प्रयोग किया गया है। जवानों का कहना है, कि केमिकल से तैयार मूर्ति विसर्जन से प्रदूषण का खतरा रहता है।
गणेश विसर्जन के लिए एसएसबी के जवानों ने इस बार हर्बल मूर्ति तैयार की है। एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने बताया कि प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने लगातार तीन दिनों की मेहनत के बाद दो हर्बल मूर्तियों का निर्माण किया है। मूर्ति के बाहरी ढांचा बांस से तैयार किया गया है। जबकि मूर्ति के अंदर अखबार, रस्सी व मिट्टी का प्रयोग किया गया है। मूर्ति के बाह्य भाग को सूजी, चावल व दालों के दानों से सजाया गया है। मूर्ति को तैयार करने वालों में नितिन अनरावेरे, सतपाल, मारुति, अमित सिंह, मनीष, राकेश, केंसिल, थांद्रेसो, मुकेश, नानक राय, सामंत सरकार, एल गागरे आदि शामिल थे।