फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आदर्शन विद्या मंदिर ने पबजी की टीम को 11 रनों से हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

आदर्शन विद्या मंदिर ने पबजी की टीम को 11 रनों से हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
आदर्शन विद्या मंदिर ने पबजी की टीम को 11 रनों से हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
गोपेश्वर। स्वर्गीय बूंदीलाल शाह मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार से आयोजन हुआ। गोपीनाथ खेल मैदान में नगर पालिका की पूर्व सभासद पुष्पा पासवान ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में आदर्श विद्या मंदिर की टीम ने पबजी इलेवन की टीम को 11 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

रुद्रेश क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत के दिशा निर्देशन में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच पबजी इलेवन और आदर्श विद्या मंदिर की टीमों के बीच खेला गया। पबजी की टीम ने टॉस जीतकर आदर्श विद्या मंदिर को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 15 ओवर में विद्या मंदिर की टीम ने 92 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पबजी की टीम का प्रदर्शन खराब रहा और टीम 81 रनों पर ऑलऑउट हो गई। आदर्श विद्या मंदिर की टीम ने 11 रनों से जीत दर्ज की। इस मौके पर भाजपा की राज्य कमेटी सदस्य चंद्रकला तिवारी, मीडिया प्रभारी अनीता डिमरी, चंद्रकला खंडूड़ी, सुधा बिष्ट, आयोजक दिनेश शाह, राकेश गोदियाल, आशीष कुमार, संजय आर्य, राहुल कुमार और महेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed