{"_id":"5ba276d9867a557eaf187856","slug":"153737389418350-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन अदालत में 350 शिकायतों को हुआ मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन अदालत में 350 शिकायतों को हुआ मौके पर निस्तारण
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सेना के तीनों अंगों के सेवानिवृत्त अधिकारियों, जवानों व उनके आश्रितों के लिए आयोजित पेंशन अदालत में 350 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पेंशन अदालत में 550 शिकायतें दर्ज की गई थी। दो दिवसीय पेंशन अदालत का बुधवार को समापन हो गया।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (पेंशन) इलाहाबाद की पहल एवं लेखा महानियंत्रक के सहयोग से यहां आयोजित दो दिवसीय 160वीं रक्षा पेंशन अदालत आयोजित की गई। पेंशन अदालत का 550 रक्षा पेंशनरों (पूर्व सैनकों एवं उनके आश्रितों) ने लाभ उठाया। इस मौके पर दर्ज कुल शिकायतों में से 350 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि ट्रेजरी, बैंक एवं रिकार्ड से संबंधित शिकायतों का निस्तारण जल्द किया जाएगा। अदालत अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि बुधवार को 176 शिकायतें दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अधिकतर शिकायतें रक्षा पेंशनरों की ओर से पेंशन कम मिलने की थी। इसके अलावा ट्रेजरी, बैंक व रिकार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द करा दिया जाएगा। इस आयोजन में सहायक लेखा अधिकारी राजीव तिवारी, अंबरीश पांडेय, एचवी वर्मा, सनातन कुमार, ब्रिगेडियर जीवीएस रेड्डी, कमान अधिकारी एके उनियाल, ले.कर्नल धीरज आदि ने सहयोग दिया। पेंशन अदालत आयोजन में सहयोग देने के लिए आयोजकों ने गढ़वाल विवि प्रशासन का धन्यवाद अदा किया।