{"_id":"5ba12dfc867a550139684280","slug":"153728970620-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यागांव महिला मंगल दल रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यागांव महिला मंगल दल रहा अव्वल
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। देवल में चल रहा तीन दिवसीय देवराड़ी मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देवराड़ी देवी की पूजा के साथ संपन्न हो गया। मेले में महिला मंगल दल मूल्यागांव की महिलाओं को लोकगीत और सामूहिक लोकनृत्य के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई लक्की ड्रा प्रतियोगिता में सिरण के वासुदेव सिंह नेगी ने प्रथम पुरस्कार एलसीडी जीती।
मंगलवार सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी शक्ति प्रसाद देवली सहित अन्य पुजारियों ने मां देवराड़ी की पूजा शुरू की। देवल, धनपुर, सिदोली, गौचर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मंदिर में पूजा की। इसके बाद मेला परिसर में शुरू हुए कार्यक्रमों में महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तीन दिनों तक हुए कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों के प्राथमिक वर्ग में प्राइमरी स्कूल जलगांव प्रथम और खरसाईं द्वितीय रहा। जूनियर और सीनियर वर्ग में जीआईसी सिदोली प्रथम और जीआईसी बरतोली द्वितीय रहे। महिला मंगल दलों के कार्यक्रमों में मूल्यागांव ने प्रथम और सुनाक ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंतिम दिन हुई लक्की ड्रा प्रतियोगिता में सिरण के वासुदेव सिंह नेगी ने प्रथम पुरस्कार एलसीडी, पाडुली के हिमांशु ने द्वितीय पुरस्कार टीवी और पाडुली के ही गुंजन राणा ने तीसरा पुरस्कार स्मार्ट फोन जीता। सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, लक्ष्मण सिंह राणा, पंकज देवली, रमेश चौधरी, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।