{"_id":"5ba12de9867a557ea94a5c0b","slug":"153728968720-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर से शुरू होगा गोसदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्तूबर से शुरू होगा गोसदन
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में दो अक्तूबर से गोसदन शुरू करने की बात कही गई। साथ ही गोसदन के संचालन में सहयोग करने के लिए स्थानीय लोगों की एक समिति के गठन पर भी चर्चा की गई।
बैठक में एसडीएम जीआर बिनवाल ने कहा कि नगर में गोसदन बनकर तैयार हो चुका है। यहां नगर में घूम रहे आवारा गोवंश को रखा जाएगा। इससे पहले नगर में घूम रहे आवारा गोवंश का चिह्निकरण किया जाएगा। यदि कोई गोवंश स्थानीय लोगों के होंगे तो गोवंश उन्हें सौंप दिए जाएंगे। शेष आवारा गोवंश को गोसदन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बैठक में गोसदन के बेहतर संचालन के लिए एक कमेटी गठित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर पालिका के ईओ आरएस राणा, जेई हरीश मैठाणी, प्रताप सिंह लूथरा, श्रीप्रकाश नवानी, किशोरी प्रसाद रतूड़ी, नितिन सती और विनोद बरमोला आदि मौजूद थे।