फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएसआर फंड से बनेंगी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस

सीएसआर फंड से बनेंगी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस

Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सीएसआर फंड से बनेंगी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस
कर्णप्रयाग। अब तक मनमर्जी से खर्च होने वाले सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी) फंड से अब विभागों के माध्यम से जनहित के काम किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की पहल पर तहसील प्रशासन के माध्यम से विभिन्न विभागों से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। इसमें विभागों ने स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस बनाने, अस्पताल में वॉटर फिल्टर लगाने सहित कई जनोपयोगी कामों की डिमांड रखी है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए जहां कुछ मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस बनाए जाने की बात कही, वहीं बिना रसोई गैस क्नेक्शन वाले स्कूलों में रसोई गैस की सुविधा देने की मांग की। बाल विकास विभाग ने बच्चों की देखभाल के लिए जरूरत का सामान जुटाने, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में वॉटर फिल्टर, आपातकालीन वार्ड में वॉटर कूलर, गर्भवती महिलाओं के साथ देखभाल करने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए अस्पताल में रेस्ट रूम बनाने की मांग की। एसडीएम जीआर बिनवाल ने कहा कि पूर्व में पहाड़ी क्षेत्रों में काम करने वाली बड़ी परियोजनाएं अपनी मर्जी से सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी) फंड खर्च करते थे, लेकिन अब जिला प्रशासन की पहल पर विभागों के माध्यम से जनोपयोगी कामों पर पैसा खर्च किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विभागों से आवश्यक कामों की मांग की जा रही है। तैयार सूची को जिला प्रशासन के लिए भेज दिया जाएगा। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. वीपी पुरोहित, विनय बहुगुणा, बाल विकास की गंगोत्री भंडारी और प्रियंका नौटियाल और पशुपालन की डा. लक्षिता सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed