फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्ति अधिकारी के स्थानांतरण की मांग पर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

पूर्ति अधिकारी के स्थानांतरण की मांग पर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

Tue, 18 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्ति अधिकारी के स्थानांतरण की मांग पर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी
गोपेश्वर। चमोली जिला पूर्ति अधिकारी के स्थानांतरण की मांग के लिए कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा कि जब तक डीएसओ का स्थानांतरण नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं, डीएसओ कार्यालय की चाबियां आंदोलनकारी कर्मचारियों के पास होने से उपनल कर्मियों के मासिक वेतन की रिपोर्ट भी नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने डीएसओ पर अभद्रता और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने 12 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला का कहना है कि हड़ताली कर्मचारियों के कारण उपनल कर्मियों के वेतन की रिपोर्ट भी नहीं बन पा रही है। प्राइवेट वाहन से ही गोदामों और सस्ते गल्ले का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर शीघ्र मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। धरने पर इंद्रदेव नौटियाल, महेंद्र सिंह, डीपी जोशी, वीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप रावत, संतोष कुमार, भगवती प्रसाद सती और बीना बिष्ट आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed