{"_id":"5ba12832867a552c9418ac91","slug":"153728822413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल से मशीन हस्तांतरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल से मशीन हस्तांतरण का विरोध
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्थानीय बेस अस्पताल की हृदय रोग जांच संबंधी मशीनों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजने के आदेश का छात्र संगठन आइसा ने विरोध किया है। संगठन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अल्मोड़ा और श्रीनगर के लिए नई मशीन खरीदने की मांग की है।
गत 13 सितंबर को डीजी हेल्थ डा. टीसी पंत ने बेस अस्पताल अल्मोड़ा के सीएमएस को पत्र भेजकर श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल की इको व टीएमटी मशीन को हस्तगत करने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला की ओर से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद विभिन्न संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश पर ऐतराज जताया है। सोमवार को छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और मशीनों की कमी से अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है। ऐसे हालातों के बीच स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से मशीन शिफ्ट करने का आदेश जारी करना, व्यवस्था को और बिगाड़ना है। आइसा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली, आइसा की श्रीनगर इकाई अध्यक्ष शिवानी पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती, अमन रावत और कपूर सिंह के हस्ताक्षर हैं।