{"_id":"5ba1282c867a557ecb2eb2b1","slug":"153728821719-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी न हुई तो जिला विकास अधिकारी कार्यालय के सम्मुख करेंगे अनिश्चित कालीन अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी न हुई तो जिला विकास अधिकारी कार्यालय के सम्मुख करेंगे अनिश्चित कालीन अनशन
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग/कीर्तिनगर। विकासखंड देवप्रयाग व कीर्तिनगर में कार्यरत मनरेगा कर्मियों को विगत चार माह से वेतन भुगतान न किए जाने पर कर्मियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। विकासखंड कीर्तिनगर के मनरेगा कर्मियों ने 20 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर जिला विकास कार्यालय में अनशन शुरू करने और ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
मनरेगा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भगवान दत्त भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में शीघ्र वेतन भुगतान न किए जाने पर ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी का निर्णय लिया गया। इस मौके पर उप कार्यक्रम अधिकारी अनुज बहुगुणा, सतपाल रावत, पंकज रावत, दिनेश सेमवाल, बुद्धिबल्लभ, आशीष सिंह, परमेश चन्द्र, व विजेंद्र आदि मौजूद थे। दूसरी ओर विकासखंड कीर्तिनगर के मनरेगा कर्मी वेतन व यात्रा भत्तों का भुगतान सहित विभिन्न मांगों के लिए कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विपिन भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मियों ने 20 सितंबर तक मांगों का निस्तारण न किए जाने पर जिला विकास अधिकारी कार्यालय नई टिहरी के संमुख अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर संगठन के सचिव प्रकाश नेगी, भगत सिंह राणा, कुलदीप सिंह नेगी, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।