{"_id":"5ba12828867a557ec86ba337","slug":"15372882142030-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल डेरी के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार 30 सितंबर तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल डेरी के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार 30 सितंबर तक स्थगित
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वेतन भुगतान और वीआरएस सहित चार सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (आंचल डेरी) के कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार और आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। जबकि 30 सितंबर तक क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर एक अक्तूबर से दोबारा से आमरण अनशन व कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है।
सोमवार से आंचल डेरी के 14 नियमित कर्मचारियों ने वेतन भुगतान, वीआरएस, अवशेष देयकों के भुगतान और डेरी संचालन की मांग पूरी न होने पर काम बंद कर दिया था। साथ ही सहकारी दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शर्मा ने आमरण अनशन पर बैठ गए थे। सोमवार देर शाम डेरी के प्रधान प्रबंधक लीलाधर सागर के साथ कर्मचारियों की वार्ता हुई। प्रबंधक ने बताया कि दो कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। शेष 8 कर्मचारियों के वीआरएस के लिए 30 अक्तूबर 2015 को संपन्न प्रबंध कमेटी की बैठक में पारित प्रस्ताव के क्रम में भेज दिया जाएगा। अग्रिम धनराशि का भुगतान वित्त एवं लेखा अनुभाग की संस्तुति के अनुसार किया जाएगा। कर्मचारियों और प्रबंधन में सहमति बनने के बाद शर्मा ने अनशन तोड़ दिया, लेकिन 30 सितंबर तक अवकाश लेकर क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को जयपाल सिंह बिष्ट 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठे।