{"_id":"5ba1281b867a557eaa4ddc49","slug":"153728820115-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने लगाया सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने लगाया सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। लक्षमोली-तल्याकोट-खोला मोटर मार्ग निर्माण में बाधा पहुंचाने के आरोप में तल्ला कोट की ग्राम प्रधान ने राजस्व उपनिरीक्षक से शिकायत की है। शिकायत में डांग मल्ला के करीब 6 लोगों को नामजद किया गया है। निर्माण के दौरान इन ग्रामीणों ने जेसीबी के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध किया था।
लक्षमोली-तल्याकोट-खोला मोटर मार्ग पर विवाद में तल्ला कोट ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी ने डांग मल्ला के कुछ ग्रामीणों पर विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि विधायक निधि से मात्र एक किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन डांग मल्ला की कौशल्या देवी, हीरावती व उनके पुत्र जबरन निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। जबकि सड़क निर्माण कार्य में इनके खेतों का कटान भी नहीं किया जा रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक रूप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से दी गई शिकायत उन्हें मिल गई है। बताया कि पूर्व में पहले पक्ष ने भी शिकायत की थी। दोनों पक्षों में सड़क निर्माण को लेकर विवाद है कि जिसे सुलझा दिया जाएगा। राजस्व उपनिरीक्षक ने इस संबंध में कोई भी मुकदमा दर्ज होने से इंकार किया है।