{"_id":"5ba011e5867a557f677343f9","slug":"153721697920-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ व्यापार मंडल को मिला कूड़ा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ व्यापार मंडल को मिला कूड़ा वाहन
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नीलकंठ व्यापार मंडल को कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन उपलब्ध कराया है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नीलकंठ व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष अवनीश नौटियाल ने बताया कि नीलकंठ में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। क्षेत्र में कूड़ा अधिक होने के कारण मंडोगी में स्वजल विभाग पौड़ी व विधायक निधि से ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया है, जहां तक कूड़ा पहुंचाने के लिए स्थानीय लोग काफी समय से कूड़ा वाहन की मांग उठाते आ रहे हैं।
क्षेत्रीय विधायक के वाहन उपलब्ध कराने से समस्या का निदान हो सकेगा। वहीं विधायक ने जन समस्याओं के निस्तारण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान यमकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य तोली धन सिंह राणा, ग्राम प्रधान तोली रविंद्र सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि विजेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री युवा मोर्चा नीरज कुकरेती, मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती, धर्मवीर पंवार, बलदेव प्रसाद कुकरेती, सुनील नेगी आदि मौजूद थे।