{"_id":"5ba011dc867a557ea52f2d00","slug":"15372169705-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने फूंका विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने फूंका विधायक का पुतला
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के विरोध में उतर आई। संगठन कार्यकर्ताओं ने विधायक पर छात्र नेताओं के साथ मारपीट करने के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि यदि आरोपी छात्रों और बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
पहाड़ी गली चौक पर विधायक का पुतला फूंकते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते 12 सितंबर को छात्र संघ अध्यक्ष सलमान और निर्दलीय संगठन से जुड़े कुछ छात्रों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर एबीवीपी के छात्र नेता शुभम कश्यप और संगठन की प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा के साथ मारपीट की थी। उक्त आरोपी छात्रों ने दिव्या के साथ छेड़ाखानी और अभद्रता की भी कोशिश की। मारपीट में शुभम को गंभीर चोंटे आई थी। मामले के आरोपी छात्रों और बाहरी लोगों को विधायक का खुला समर्थन प्राप्त है। इस कारण अब तक पुलिस मामले में कार्रवाई से बच रही है। संगठन से जुड़े छात्र कार्रवाई की मांग पर डाकपत्थर चौकी से लेकर कोतवाली और सीओ मुख्यालय तक की दौड़ लगा चुके हैं। लेकिन उन्हें आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। जबकि, पूरा घटनाक्रम कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग, सेजल लखरवाल, आयुषी थापा, हिमांशु, पुष्पेंद्र, जयवीर, राहुल, अभिषेक जोशी, नीतेश, रोहन, सुमित, राजीव, सजल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।