{"_id":"5ba011d8867a5501363bd5a8","slug":"153721696711-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने जाना पूर्व मंत्री का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जाना पूर्व मंत्री का हाल
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का हालचाल जानने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। पूर्व मंत्री को ब्रेन स्टेम की शिकायत होने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के लिए लाया गया है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाईएस बिष्ट ने बताया कि बीती शनिवार देर शाम पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया को मिलिट्री अस्पताल जोशीमठ चमोली से रेफर कर हिमालयन अस्पताल में लाया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल के चिकित्सकों से उनके बारे में जानकारी ली। अस्पताल के न्यूरो फिजिशियन डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि पूर्व मंत्री केदार सिंह को ब्रेन स्टेम की शिकायत है। उनके स्वास्थ्य पर बराबर नजर रखी जा रही है। उपचार के बाद हालत में सुधार हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह भी मौजूद रहीं।