फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हालात नहीं सुधरे तो पलायन ही एकमात्र रास्ता

हालात नहीं सुधरे तो पलायन ही एकमात्र रास्ता

Tue, 18 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हालात नहीं सुधरे तो पलायन ही एकमात्र रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। गौहरीमाफी में बीते बृहस्पतिवार की देर रात आई बाढ़ का खतरा भले ही कुछ समय के लिए टल गया है, लेकिन स्थानीय लोग जब भी उस पल को याद करते हैं तो सहम जाते हैं। बार-बार बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन पर बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि शीघ्र उनकी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए, तो वह गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि साल भर लोग जो मेहनत करते हैं, उसे बाढ़ का पानी बर्बाद कर देता है, ऐसे में खेती पर निर्भर लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हुआ पड़ा है। सरकारी तंत्र से नाराज लोगों ने अपनी आपबीती कुछ इस तरह से बताई।
विज्ञापन


सरकार अस्थायी कार्यों पर भारी भरकम रकम खर्च कर रही है, लेकिन स्थायी इंतजाम करने पर जरा भी ध्यान नहीं है। आखिर कब तक इस तरह बाढ़ की त्रासदी झेलते रहेंगे। ऐसे में पलायन करना ही एकमात्र रास्ता बचा है। बाढ़ के पानी ने सब कुछ बर्बाद करके रख दिया है, हम बहुत हताश हो चुके हैं।
विज्ञापन

- मस्तराम कुलियाल, ग्रामीण गौहरीमाफी

लगातार बाढ़ की मार से सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है। मैंने चक्की लघु उद्योग स्थापित कर लाखों की लागत से गांव में व्यवसाय शुरू किया है। बीते वर्ष बरसात में बाढ़ मेें भी मेेरे करीब 70 हजार के मशीन उपकरण खराब हुए थे और इस बार फिर मशीनों में बाढ़ का पानी घुसने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलराम नौटियाल, ग्रामीण व्यवसायी गौहरीमाफी

मेरी गौशाला में गाय बाढ़ के पानी की चपेट में आकर मर गई है। प्रशासन को अवगत कराया गया है। इसके अलावा घरों में भी पूरा बाढ़ का पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। गांव में आजीविका का कोई साधन नहीं है। गाय का मुआवजा कब मिलता है, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

जीवानंद ममगाईं, ग्रामीण गौहरीमाफी

रात के अंधेर में घरों में चारपाई के नीचे पानी बढ़ रहा था। अचानक पानी के शोर के साथ आंख खुुली, तो देखा की बाढ़ ने चारों और से चपेट में ले लिया है। किसी तरह घर का सामान समेटा और सुरक्षित स्थानों की और जान बचाने के लिए भागना पड़ा। प्रशासन को जल्द पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करना चाहिए।
पुष्पा देवी, ग्रामीण गौहरीमाफी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed