फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परमार्थ निकेतन में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

परमार्थ निकेतन में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Tue, 18 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती और ऋषिकुमारों ने गंगा तट पर योग का प्रदर्शन किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने बताया कि नरेंद्र मोदी की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा शुरू किया गया है। यह अभियान केवल 15 दिनों तक नहीं चलाया जाना चाहिए, बल्कि सभी लोगों को मिलकर प्रतिदिन घर से लेकर गंगा घाट, गलियों, गांवों को स्वच्छ भारत की मुहिम से जोड़ना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना करते हुए शिवतत्व प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
विज्ञापन

इस दौरान आश्रम में सुबह योग कक्षाओं का आयोजन किया गया। वहीं सांध्यकालीन गंगा आरती और हवन में मोदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन में आए इजरायल, यमन, टर्की, सिंगापुर, अमेरिका और ईरान आदि देशों से आए विश्व प्रसिद्ध संगीतकारों ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर समता, सद्भाव और समरसता का संगीत प्रस्तुत किया। संगीत संध्या में 25 से अधिक देशों से आए सैलानियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed