{"_id":"5ba011b5867a557f6a2a390a","slug":"15372169315-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के हस्तक्षेप पर खुला मोतीचूर बस्ती मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के हस्तक्षेप पर खुला मोतीचूर बस्ती मार्ग
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। हरिपुरकलां ग्रामसभा में रेलवे ट्रैक से सटी मोतीचूर की करीब चार हजार की आबादी के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। तीन दिन पूर्व रेलवे प्रशासन की ओर से बस्ती के एकमात्र संपर्क मार्ग पर लगाए लोहे के गाटर को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के हस्तक्षेप के बाद हटा दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मोतीचूर बस्ती के लोगों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के मार्ग पर रेलवे प्रशासन की ओर से लोहे का गाटर लगा दिया था, जिसके चलते मार्ग संकरा हो गया।
रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए गाटर लगाने की बात कही थी। आवागमन में दिक्कत पर स्थानीय लोग बीते रविवार को पूर्व सीएम व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिले। इस दौरान उन्होंने मार्ग से लोहा का गाटर हटाए जाने की मांग की। जिस पर सांसद ने मौके से ही रेलवे के डीआरएम से मोबाइल फोन से बात की। उन्हें लोहे को गाटर को शीघ्र हटाने के लिए कहा, जिसपर सोमवार सुबह रेलवे कर्मियों ने गाटर को हटा दिया।
मौके पर रेलवे प्रशासन की टीम में सीनियर सेक्शन इंजीनियर विक्रम सिंह, मंडल अभियंता दिनेश पंवार, ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा, सुदेश कंडवाल, संजीव चौहान, सोहनलाल कुकरेती, वेद प्रकाश ग्वाड़ी, प्रिया सनवाल, भावना पंवार, नंदलाल, सुरेंद्र सिंह, शंभू सती आदि रहे।