{"_id":"5b9ec318867a550138569fe7","slug":"153713127110-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा काम कर रही हैं स्कूलों में तैनात भोजनमाताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा काम कर रही हैं स्कूलों में तैनात भोजनमाताएं
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। उत्तराखंड भोजनमाता संगठन की ओर से त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में तैनात भोजनमाताएं अच्छा काम कर रही हैं। उनकी सेवाओं का समय समय पर मूल्यांकन किया जाता रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने वर्दी भत्ते के रूप में उन्हें 1000 रुपये देने की घोषणा की है। भोजनमाताओं की अन्य मांगों पर भी सरकार विचार कर रही है।
रविवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को शामिल होना था, लेकिन किसी कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद भोजनमाताओं ने कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी ऊर्वा दत्त भट्ट को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पूर्व राज्य मंत्री सुुुुभाष बर्तवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिलाओं की देन है। सरकार मातृ शक्ति का सम्मान करती है। इस मौके पर संगठन के संरक्षक जगदीश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी, पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, नीरू देवी, दीपा शर्मा, गोविंद सिंह बिष्ट, रविंद्र सैनी, बीएस रावत, आरसी उनियाल, पदमेंद्र बिष्ट, कल्पेश्वरी, बाला देवी, सुमन, मुनिया, मित्तो, सरला, विमला, नूरजहां, निर्मला देवी, बीना आदि मौजूद रहीं।