फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कविताओं के माध्यम से दी अटल को श्रद्धांजलि

कविताओं के माध्यम से दी अटल को श्रद्धांजलि

Mon, 17 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कविताओं के माध्यम से दी अटल को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित कर कविताओं के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के एक माह पूर्ण होने पर जगह-जगह काव्यांजलि का आयोजन किया गया।
सेलाकुई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद कवि महेंद्र सिंह रोहिला ने देश प्रेम ही धर्म है जिनका, राष्ट्र प्रति हितकारी है, भारत मां के लिए समर्पित नेता अटल बिहारी हैं कि कविता के साथ कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। राशिद राही ने भरी दुपहरी में अंधेरा सूरज परछाई से हारा है की पंक्तियां पढ़ खूब वाह-वाही लूटी। ललित चतुर्वेदी ने कदम मिलाकर चलना होगा कविता का पाठ किया। नंदकिशोर लखेड़ा, मान सिंह, आशुतोष लखेड़ा, बुद्धि मल थपलियाल ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर सुरेश उनियाल, प्रदीप सिंह शूरवीर सिंह चौहान, श्वेता सिंह, यशपाल, सुखबीर बुटोला, मंजू नेगी, मनोज कुमार, गुलशन कुमार, नवीन रावत, हयात सिंह चौहान, नीरज जनार्दन जोशी, बलवीर रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विकासनगर में भी विभिन्न कवियों ने कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को काव्यांजलि दी। आयोजित कार्यक्रम में कवि मनोज कमार, संतोष कुमार गोयल, सुधीर कुमार, पवन कुमार, सुरेश भारती, नाथीराम देहाती, हेमचंद्र सकलानी, शशि चौहान ने कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, सत्यवान, नीरू देवी, तारा देवी, सूरज सिंह, संदीप मोगा, अमित डबराल, बलवीर चौहा, जयंती पटवाल, अजय जुयाल, विपुल मूसला, नीरज चौहान, विरेंद्र नेगी, गौरव चावला, शशि चौहान, विनोद कश्यप, अनुज गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालसी स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी कवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सीताराम चौहान, मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, दाताराम शर्मा, राकेश उत्तराखंडी, सालक राम जोशी, जग्गूदास आर्य, दिनेश खल्ली, रितेश असवाल, रवि चौहान, मातवर, सोनू, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

साहिया में भी कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रूपराम राठोर, टीकम तोमर, भोला पंवार, जयपाल पंवार, राजेंद्र सिंह, सरदार सिंह, गुमान सिंह, मोहर सिंह, आलम सिंह, माया राम, पूरण सिंह, संतराम चौहान, अर्जुन राठौर, नरेंद्र राय, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed