{"_id":"5b9ec21b867a557ff967450b","slug":"153713101811-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकाधीन कोष से बेटियों को धनराशि देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकाधीन कोष से बेटियों को धनराशि देने की घोषणा
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आवास विकास कॉलोनी स्थित गायत्री पार्क में रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों को जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 12 बेटियों को एक एक हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने कहा कि यदि बेटियों को अच्छी शिक्षा दी जाती है, तो उसका भविष्य तो बेहतर बनता ही है इसके साथ ही पूरे परिवार में भी शिक्षित बेटी से अच्छा प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में ऋषिकेश एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जया चतुर्वेदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम की प्रदेश संयोजक हनी पाठक, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, अनीता ममगाईं, राजकुमारी पंत, पलक ठाकुर, सरोज डीमरी, कार्यक्रम संयोजक कविता शाह, कुसुम डंगवाल, संगीता चौधरी, अनीता पंवार, संजय चौधरी, प्रदीप धस्माना, रजनी बिष्ट, अनीता प्रधान, पूर्णिमा जैन, रोमा सहगल, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।