{"_id":"5b9ec218867a557e8327c328","slug":"15371310154-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष पत्रकारिता करती है समाज का सही मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष पत्रकारिता करती है समाज का सही मार्गदर्शन
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज व राजसत्ता का सही मार्गदर्शन कर सकती है। उनका मानना है कि पक्षधर पत्रकारिता न सिर्फ समाज और लोगों के बीच कटुता व अविश्वास पैदा करती है, बल्कि स्वयं पत्रकारिता की सार्थकता पर प्रश्नचिह्न लगाती है। रविवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित एनयूजेआई के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पक्षधर व पूर्वाग्रही पत्रकारिता लोकतंत्र के साथ ही पत्रकारिता जगत के लिए भी घातक साबित होती है। विशिष्ट अतिथि यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि पत्रकार ज्ञान और सूचना से समाज के मार्गदर्शन के साथ ही व्यक्ति का ज्ञानवर्धन करते हैं।
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि पत्रकार सच के साथ-साथ स्वच्छता का भी प्रसार करें। कहा कि पत्रकार को प्रतिदिन कम से कम एक सकारात्मक समाचार अवश्य लिखना चाहिए, जिससे व्यक्ति समाज व राष्ट्र को प्रेरणा मिल सके। बताया कि उन्होंने इन दो दिनों में एनयूजेआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले के बाद क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक, महामंत्री मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, नागेश्वर राव, कोषाध्यक्ष राकेश आर्य, प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष, कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन नैयर, महामंत्री रविंद्रनाथ कौशिक, कोषाध्यक्ष अवधेश शिवपुरी, कार्यक्रम संयोजक सुनील दत्त पांडेय, नागेंद्र उनियाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतीश जोशी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, सुभाष कपिल, निशा शर्मा, सचिन जोशी, नंद किशोर गर्ग, अजय उप्रेती, प्रभा वर्मा, अर्जुन बिष्ट, आशुतोष ममगाईं, डा. राधिका नागरथ, डॉ. बुद्धदेव शर्मा, देवेंद्र दुमोगा, मनोज ईष्टवाल, ललित कोठियाल, हरीश जोशी, मोहम्मद खालिद, सुभाष शर्मा, पवन गैरोला, ठारकुर शैलेंद्र सिंह, राजकुमार ग्रोवर, राजकमल गोयल, गिरधर गोपाल लूथरा, आकांक्षा लूथरा, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।