{"_id":"5b9e8bd7867a557f5e02c372","slug":"153711712720-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन अदालत में होगा प्रकरणों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन अदालत में होगा प्रकरणों का निस्तारण
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। 18 और 19 सितंबर को सेना के तीनों अंगों (थल, वायु व नौसेना) के रिटायर्ड अधिकारियों व जवानों और उनके आश्रितों के पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में सेना के सिविल अनुभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का भी निस्तारण होगा।
रविवार को रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन)/पीसीडीए (पी) इलाहाबाद से आए अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर रक्षा पेंशन अदालत में चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। अदालत अफसर एसके शर्मा ने बताया कि कल (मंगलवार) से 160 वीं पेंशन अदालत का आयोजन होगा। यह उत्तराखंड की सातवीं अदालत है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में रानीखेत में अदालत लगी थी। बताया कि उत्तराखंड में 2 लाख 5 हजार रक्षा पेंशनर्स हैं। 131 शिकायत ऑन लाइन दर्ज हो चुकी हैं। इसमें से 85 का निस्तारण भी हो गया है। अदालत में बैंक के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। ताकि पेंशनर्स की समस्याओं को तत्काल समाधान हो सके। शर्मा ने बताया कि रक्षा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001805325 जारी किया गया है। पेंशनर्स उक्त नंबर पर कॉल करके अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। इस मौके पर पीसीडीए (पी) के अधिकारी राजीव तिवारी और सनातन कुमार मौजूद थे।