फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन पर जताई आपति

जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन पर जताई आपति

Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन पर जताई आपति
श्रीनगर। जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुए कुल मतदान से अधिक मतपत्र पाए जाने की शिकायत ग्रेवांस समिति से की है। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव में कुल मतदान 5341 हुआ था। जबकि अध्यक्ष पद पर मतपत्रों की संख्या 5383 पाई गई। चुनाव अधिकारी छात्र संघ चुनाव के मतपत्रों के रिकार्ड का अवलोकन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रेसवार्ता की। संगठन के गढ़वाल संयोजक व अध्यक्ष पद के मतगणना एजेंट पुष्पेंद्र पंवार ने कहा कि अध्यक्ष पद की मतगणना टेबल पर 5341 मतपत्र आए थे, लेकिन जब मतगणना हुई तो जय हो संगठन के अमित प्रदाली को 2549, अभाविप के संदीप राणा को 2622, संतोष कुमार को 111 तथा 42 नोटा व 59 मत अवैध पाए गए। इन सब का योग 5383 हो रहा है। पंवार ने अतिरिक्त 42 मतपत्रों पर संदेह जताया है। संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित प्रदाली ने अध्यक्ष पद पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रेवांस सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने सूचना अधिकार के तहत पांच बिंदुओं पर सूचना मांगी है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या व मतदान करने वाले छात्रों की संख्या, प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या, प्रत्येक पद पर किस प्रत्याशी को कितने मत मिले तथा प्रत्येक बूथ पर कितना मतदान हुआ आदि शामिल हैं। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने कहा कि मतपत्रों के रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed