फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक घंटे की बारिश से नाले में बदला हाईवे

एक घंटे की बारिश से नाले में बदला हाईवे

Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे की बारिश से नाले में बदला हाईवे
फब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में सुबह के समय एक घंटे की बारिश ने राष्ट्रीय राजमार्ग को नाले में तब्दील कर दिया, जिससे कोयलघाटी से लेकर पुरानी चुंगी तक जाम लग गया। करीब चार घंटे तक वाहन सवार जाम के झाम से जूझते नजर आए। बारिश के साथ ही सीवर का पानी भी ओवरफ्लो होकर बहने से लोगों को ज्यादा दुश्वारियां पेश आई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर में झमाझम बारिश हुई। एक घंटे तक चली बारिश से गंगानगर और आसपास के इलाकों का पानी बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जमा हो गया। कोयलघाटी पर बरसाती पानी जमा होने से करीब तीन सौ मीटर पैच में जाम लग गया। सीवर ओवरफ्लो होने से वर्षा जल के साथ बहने से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हाईवे के इस पैच पर जगह जगह गड्ढों में में पानी भर जाने से वाहन रेंगरेंग कर आगे बढ़े, लिहाजा दोपहर लगभग 2 बजे तक राजमार्ग पर कोयलघाटी से पुरानी चुंगी तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम से बचने के लिए लोग वाहनों को शहर को हाईवे से जोड़ने वाली गलियों में दौड़ाते दिखे। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। दोपहर में हाईवे से पानी निकलने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed