{"_id":"5b97ee88867a557ec232cc2d","slug":"153668364111-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच के साथ आगे बढें युवा: प्रो. पचौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढें युवा: प्रो. पचौरी
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के समाज कार्य विभाग में आयोजित एक दिवसीय गोष्ठी के दौरान प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। गोष्ठी में वक्ताओं ने युवा पीढ़ी के मानसिक अवसाद से ग्रसित होने पर गहरी चिंता जताई।
मंगलवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित समाज कार्य व समाजशास्त्र विभाग में वर्तमान परिदृश्य में युवा पीढ़ी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध समाज सेवी व गढ़वाल विवि के पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि वर्तमान समय में युवा गैजेट्स का अधिक प्रयोग कर रहे हैं, जिससे वह वास्तविकता के बजाय आभासी दुनिया में जी रहे हैं। अत्यधिक गैजेट़्स के प्रयोग से युवा मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं। प्रो. पचौरी ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। युवाओं को अपने भीतर भावनात्मक पहलू भी जागृत करना होगा। कार्यक्रम में प्रो. किरण डंगवाल , पर्वतीय विकास केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा, दिनेश चौधरी, नरेश मिश्रा, मनीष भारद्वाज, सरिता, विजयेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।