फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   55 दिनों से कफारतीर और चिरखून में पेयजल संकट

55 दिनों से कफारतीर और चिरखून में पेयजल संकट

Mon, 10 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
55 दिनों से कफारतीर और चिरखून में पेयजल संकट

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उत्तरी कड़ाकोट के दो गांव के ग्रामीण 56 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को वैकल्पिक तौर पर ठीक करने की कोशिश की, लेकिन पानी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में ग्रामीण एक से दो किमी की दूरी नापकर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।

15 जुलाई को कड़ाकोट क्षेत्र के कफारतीर और चिरखून सहित आसपास के गांवों की आठ किमी लंबी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से लाइन की मरम्मत तो दूर वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। चिरखून के हरीश जोशी, सुशील कांति और कफारतीर के लखपत सिंह और यशपाल सिंह सहित कई लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्ग रैंस-भटियाणा के मलबे का सही जगह निस्तारण नहीं किया गया है। 15 जुलाई को भारी बारिश के कारण सड़क के मलबे से पेयजल लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने प्लास्टिक के पाइप के सहारे वैकल्पिक व्यवस्था करने के प्रयास किए, लेकिन लाइन अधिक क्षतिग्रस्त होने के चलते गांवों में पानी नहीं पहुंच पाया है। दोनों गांवों की करीब दो हजार से अधिक की आबादी 55 दिनों से पानी के लिए जूझ रही है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत करने की मांग की। दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी का कहना है कि पेयजल लाइन सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त हुई होगी तो निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को मरम्मत करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed