{"_id":"5b9583f2867a557ebf6cb70f","slug":"153652528320-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज महोत्सव
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गोरखाली समुदाय की महिलाओं ने हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गोरखाली तीज उत्सव कमेटी की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। छिद्दरवाला के साहबनगर स्थित हिमालय देवी मंदिर में आयोजित महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा लाल रंग के परिधान और आभूषण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के तहत उन्होंने माइती को आंगन, रातो टिका रातो साड़ी, ठुलो बाको आंगन मा तीज को गीत गाऊला, तातो कचौड़ी दर पकाउने आमा आदि लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। दूसरी ओर महोत्सव में लोगों ने गोरखाली व्यंजन सेल रोटी, चटनी के जायके का लुत्फ उठाया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष उमा शर्मा, संगीता गुरुंग, संतोषी शर्मा, आशा पुन, आरती थापा, स्नेहलता भंडारी, निर्मला श्रेष्ठ, सीता जोशी, समझना भंडारी, मनु थापा, रेनु क्षेत्री, योमती गुरुंग, लता थापा, बिमला देबी, पुष्पा मल्ल, ओमी देबी, खुशबू क्षेत्री, हेमिका थापा, ऋषिमा भंडारी, बरखा आदि मौजूद थे।