{"_id":"5b92a798867a557ec15a3caa","slug":"15363378019-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय भुगतान के लिए मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय भुगतान के लिए मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विगत चार माह से मानदेय का भुगतान न होने पर विकासखंड कीर्तिनगर में तैनात मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने मानदेय का भुगतान न किए जाने पर 12 सितंबर से मनरेगा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी व अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विकासखंड में मनरेगा के विभिन्न कार्यों के संचालन में तैनात करीब 20 कर्मियों को मई माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा कर्मचारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बिपिन भंडारी व सचिव प्रकाश नेगी ने बताया कि चार माह से वेतन भुगतान न होने से कर्मियों व उनके परिवारों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कहा कि मनरेगा के कार्यों का संपादन करने के लिए कर्मियों को प्रतिमाह पांच सौ का यात्रा भत्ता दिए जाने का प्रावधान था, लेकिन आठ वर्षों से कर्मियों को यात्रा भत्तों का भी भुगतान नहीं किया गया है। ब्लाक मुख्यालय में धरने पर बैठे कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र उन्हें अवशेष मानदेय व भत्तों का भुगतान नहीं किया गया तो वह 12 सितंबर से मनरेगा कार्यालय पर तालाबंदी के साथ ही अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर देंगे। इस मौके पर कुलदीप सिंह, पंकज, संजय बलूड़ी, राजेश, अरविंद, मनवीर, भगत सिंह राणा, आदि मौजूद थे।