फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गेरूड़ में नंदा का किया पारपंरिक स्वागत

गेरूड़ में नंदा का किया पारपंरिक स्वागत

Fri, 07 Sep 2018 09:20 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
गेरूड़ में नंदा का किया पारपंरिक स्वागत
थराली। मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा शुक्रवार को गेरूड़ गांव पहुंची। आपदा प्रभावित होने के बावजूद ग्रामीणों ने यात्रा का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया। बृहस्पतिवार शाम को मां नंदा की डोली टूटे-फूटे रास्तों, उफनते गदेरों को पार कर बूंगा गांव के गुपटरा पहुंची थी। जहां पर देवी भक्तों ने मां की पूजा कर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार सुबह पूजा अर्चना के बाद गुपटरा से डोली गेरूड़ गांव पहुंची। यहां सैकड़ों लोग मां के दर्शन को बेताब दिखे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवी के जयकारे लगाए और जागर गाए। गांव में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान कमला देवी, कलम सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष केदारदत्त, महिला मंगल दल अध्यक्ष पूजा देवी, यशवंत सिंह, भरत सिंह, केशवानंद, जयवीर सिंह, मनवर सिंह, जगमोहन सिंह रावत, पुष्कर सिंह और सुरपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। शनिवार को डोली ससुराल के पहले पड़ाव डुंग्री गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed