{"_id":"5b918e6c867a557f233455a4","slug":"153626582119-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वसूली के विरोध में किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वसूली के विरोध में किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
टैक्स वसूली के विरोध में किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
- अवैध रूप से टैक्स वसूल करने से काश्तकारों को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। भाजपा किसान मोर्चा ने दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालिया चेक पोस्ट के पास जिला पंचायत की टैक्स वसूली का विरोध किया है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने टैक्स वसूली के विरोध में जिला पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
भाजपा किसान मोर्चा के कालसी मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी ने कहा कि जिला पंचायत अवैध रूप से वाहनों से टैक्स वसूल रहा है। जिससे जौनसार बावर क्षेत्र और हिमालच प्रदेश के काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। काश्तकारों को टैक्स संबंधित कोई रसीद भी नहीं दी जाती। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से पता चला है कि एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर किसी भी प्रकार का टैक्स वसूला नहीं जा सकता, बावजूद इसके काश्तकारों से टैक्स वसूली की जा रही है। उपजिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी टैक्स वसूली पर रोक नहीं लग पा रही है। कहा कि यदि टैक्स वसूली पर रोक नहीं लगती तो काश्तकारों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौहान, संजीव चौहान, दर्शन लाल, कुलदीप, मनोज, सोनू, आबिद, बारू नेगी, मोहित, चतर, प्रीतम, उमेश शर्मा, दिगंबर चौहान, सुमित चौहान, पूर्व प्रमुख सूरत सिंह, सतपाल, सुनील आदि शामिल रहे।