फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली आपूर्ति ठप होने पर भड़के लोग, हंगामा

बिजली आपूर्ति ठप होने पर भड़के लोग, हंगामा

Fri, 07 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप होने पर भड़के लोग, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर के यमुना कॉलोनी में 20 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति पर देर रात को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सब स्टेशन पर नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने उपमहाप्रबंधक समेत अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर जाना जरूरी नहीं समझा। जिसके बाद लोगों ने सब स्टेशन के अंदर घुस पूरे क्षेत्र की बत्ती को ही गुल कर दी। इसके साथ ही उन्होंने सब स्टेशन के गेट पर तालाबंदी भी कर दी।
मालूम हो कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने का जिम्मा यूजेवीएनएल के पास है। बीते बुधवार की सुबह लाइन में फाल्ट आने से यमुना कॉलोनी क्षेत्र में स्थित करीब 300 से अधिक सरकारी आवासों की बत्ती गुल हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। रात करीब आठ बजे कुछ घरों की बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया। शेष घरों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिसके विरोध में कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने सब स्टेशन का घेराव कर दिया। लोगों का आरोप था कि आए दिन क्षेत्र में बिजली लाइन ट्रिप होती है। बीते 29 अगस्त की देर रात को भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी जो 30 अगस्त की सुबह बहाल हो सकी थी। आरोप लगाया कि आए दिन ठप होने वाली बिजली आपूर्ति पर लोग डीजीएम और अधिशासी अभियंता को मौके पर बुला उनसे वार्ता करना चाहते थे। लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। वहीं, सब स्टेशन में तैनात कर्मियों का आरोप है कि भीड़ में शामिल कई लोगों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। अन्य इलाकों के चालू बत्ती को भी जबरन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


सहायक अभियंता ने दी तहरीर
यूजेवीएनएल के सहायक अभियंता सुलेख चंद ने भीड़ में शामिल कुछ लोगों पर सब स्टेशन में तैनात कर्मचारियों के साथ गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में सहायक अभियंता ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद करीब 150 से अधिक लोगों ने सब स्टेशन का घेराव कर कर्मचारियों के साथ धक्की मुक्की और गाली गलौज की। रात करीब 12:30 बजे पूरी कॉलोनी की बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया गया। सब स्टेशन पर जबरन ताला मार दिया गया। आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति होने से निगम का वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर गुल रहती है क्षेत्र की बिजली
विकासनगर। परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर की बिजली आपूर्ति बीते तीन साल से बेपटरी हो चली है। बंच केबल बिछाए जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं आ पा रहा है। आए दिन किसी न किसी कारण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहती है। वर्ष 2014 के बाद से बिजली के ट्रिप होने का सिलसिला बढ़ गया है। रोजाना क्षेत्र में कई बार लाइन ट्रिप करती है।


36 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
विकासनगर। परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी में फाल्ट आने से बीते बुधवार की सुबह सात बजे गुल हुई बत्ती बृहस्पतिवार की देर शाम को सात बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी थी। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोग फोन भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।

माइनर फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लग रहा है। फाल्ट को ढूंढा जा रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- नृपेंद्र कुमार, उपमहाप्रबंधक यमुना वैली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed