{"_id":"5b91883d867a557ffd368190","slug":"15362642396-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल द्वारा बृहस्पतिवार को चौदहबीघा में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक में केेंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से केेंद्र की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेने और उनके समाधान कराने की बात कही। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वेदेमातरम्, राकेश भट्ट, नलिन भट्ट, जयप्रकाश कोठारी, रोशन रतूड़ी, गोपाल चौहान, भगवती रतूड़ी, धुमन थलवाल, विशंबर, अजय उनियाल आदि मौजूद रहे।