फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्राचार्य ने किया मतदान केंद्र पर बने बूथ का निरीक्षण

प्राचार्य ने किया मतदान केंद्र पर बने बूथ का निरीक्षण

Fri, 07 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य ने किया मतदान केंद्र पर बने बूथ का निरीक्षण
एक बार फिर निर्णायक भूमिका में होंगी छात्राएं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर छात्राएं निर्णायक की भूमिका में होंगी। कॉलेज में 3147 छात्र-छात्राओं में कुल 1943 छात्राएं हैं। वहीं मतदान के लिए कॉलेज में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतदान के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी नगवाल ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को शनिवार को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान का समय दिया जाएगा। इस बात की जानाकारी सभी दे दी गई है। मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को कॉलेज का आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। मतदान के लिए कॉलेेज में 10 बूथ बनाए गए हैं। इनमें मेन बिल्डिंग में चार ऊपरी मंजिल और चार बूथ ग्राउंड फ्लोर में हैं। दो बूथ भूगोल विभाग के कक्ष में बने हैं। प्रत्येक बूथ पर करीब छह प्राध्यापकों की टीम मतदान के लिए तैनात रहेगी।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण
पीजी ऑटोनोसम कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी नगवाल के साथ बूथों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. वीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 छात्र-छात्राएं नहीं कर पाएंगे मतदान
छात्रसंघ चुनाव में इस वर्ष 89 छात्र-छात्राएं मतदान नहीं कर पाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एमपी नगवाल ने बताया कि बुधवार तक छात्र-छात्राओं को परिचय-पत्र लेने के लिए कहा गया था, लेकिन 89 छात्र-छात्राओं ने आईडी कार्ड प्राप्त नहीं किए हैं।

आज तय होगी चुनाव की ड्यूटी
छात्रसंघ चुनाव के लिए कॉलेज में प्राध्यापकों की ड्यूटी शुक्रवार को तय होगी। इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी ने दोपहर एक बजे प्राध्यापकों की बैठक आयोजित की है, जिसमें उन्हें ड्यूटी की जानकारी दी जाएगी। प्राध्यापकों को चुनाव के नियम और मतदान आदि को लेकर भी आवश्यक डिटेल से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed