{"_id":"5b918820867a557eb167511f","slug":"15362642105-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ उम्मीदवारों ने गिनाईं प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ उम्मीदवारों ने गिनाईं प्राथमिकताएं
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ उम्मीदवारों ने गिनाईं प्राथमिकताएं
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए महाविद्यालय में पहली बार आयोजित हुई आम सभा में उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। इस दौरान उम्मीदवारों एक एक कर अपने विचार रखे और कॉलेज की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष का वादा किया।
छात्रसंघ चुनावों के मद्देनजर डोईवाला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष आदि पदों के उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं छात्र छात्राओं के समक्ष रखीं। इस दौरान सभी उम्मीदवारों ने छात्रा बाहुल्य डोईवाला महाविद्यालय के लिए गर्ल्स कॉमन रूम बनाने का वादा इसी सत्र में पूरा कराने के संकल्प दोहराया। इसके अलावा महाविद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था, खेल मैदान, महाविद्यालय को आंवटित भूमि पर पूर्णतया कब्जा लेना आदि के निराकरण के लिए आश्वस्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने आम सभा में उम्मीदवारों से चुनाव को खेल भावना के रूप में लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ और कॉलेज प्रशासन के बीच तालमेल होने से ही छात्र समस्याओं के निदान को गति मिल सकती है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सती ने उम्मीदवारों को बैलेट पत्र का नमूना दिखाते हुए चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर डॉ. डीसी नेगी, मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. रवि रावत, डॉ. नूर हसन, डॉ. अनिल भट्ट, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निशांत मिश्रा, सावन राठौर, महासचिव के पंकज कुमार, मनीष कुमार, उपाध्यक्ष की सुरेखा, दीक्षा और मनीषा, कोषाध्यक्ष पद की उम्मीदवार निधि, प्रियंका भट्ट, छात्रा प्रतिनिधि की उम्मीदवार आकृति और सिमरन भी मौजूद रहीं।