{"_id":"5b915f97867a55014118d08c","slug":"153625383315compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के बीच लामबगड़ में फिर यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरु-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के बीच लामबगड़ में फिर यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरु-compat
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। लामबगड़ में मलबा और बोल्डर आने से मंगलवार शाम को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को खोल दिया गया। हाईवे खुला तो 654 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। इनमें से 132 तीर्थयात्री लामबगड़ में तीन किमी पैदल और फिर वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि 642 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर गंतव्य को लौटे।
लामबगड़ में चट्टान साइड भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर अटके हुए हैं और मौसम सामान्य रहने के बाद भी यहां मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। मंगलवार देर शाम को मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था, जिससे जगह-जगह तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया था। मौसम साफ रहने पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी और मजदूरों ने हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब बारह बजे हाईवे सुचारु किया गया। हालांकि यहां खतरे के बीच ही यात्रा वाहनों की आवाजाही हो रही है।