{"_id":"5b915f91867a557eb715b8b2","slug":"153625382720-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में मतदान आज
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ के लिए मतदान प्रक्रिया शुक्रवार (आज) को होगी। देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। छात्रसंघ चुनाव के लिए 8501 छात्र मतदान करेंगे। विवि प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन ने शांति व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
चुनाव अधिकारी प्रो. मोनिका गुप्ता ने बताया कि करीब 8550 छात्र मतदान करेंगे, जिसके लिए बिड़ला परिसर में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी सहित 10 मतदान कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चलेगी। 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने बताया कि देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रो. सिंह ने चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। शहर कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है।