फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि की विद्या परिषद में राष्ट्रपति ने पांच सदस्य किए नामित

गढ़वाल विवि की विद्या परिषद में राष्ट्रपति ने पांच सदस्य किए नामित

Wed, 05 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की विद्या परिषद में राष्ट्रपति ने पांच सदस्य किए नामित
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की विद्या परिषद में विजिटर/राष्ट्रपति की ओर से 5 सदस्य नामित किए गए है। इन सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। विद्या परिषद में लंबे समय से विजिटर मनोनीत सदस्यों के पद रिक्त चल रहे थे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की विद्या परिषद में विजिटर/ राष्ट्रपति की ओर से प्रो. प्रभा शंकर शुक्ला जीबी पंत विवि पंत नगर, प्रो. ताहिर हुसैन, जामिया मिलिया इस्लामिया विवि दिल्ली, डा. नीरा नारंग दिल्ली विवि, डा. शरद सिंह नेगी, सेवा निवृत्त महानिदेशक वन, डा. सविता इंडियन काउंसिल ऑफ फारेस्टी को सदस्य नियुक्त किया गया है। विद्या परिषद में विवि के सभी संकायाध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष, दो प्राचार्य, एक वरिष्ठतम एसोसिएट प्रोफेसर, एक वरिष्ठतम असिस्टेंट प्रोफेसर व दो सदस्य कुलपति की ओर से नामित होते हैं। परिषद के सचिव कुलसचिव होते हैं। विवि की विद्या परिषद में करीब 17 सदस्य हैं। विजिटर की ओर से नामित होने वाले सदस्यों का कार्यकाल काफी समय पूर्व समाप्त हो गया था, जिनके स्थान पर पांच नए सदस्यों को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed