फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिड़ला परिसर में लिंगदोह सिफारिशों की उड़ी धज्जियां, नियंता मंडल से की छात्रों ने अभद्रता

बिड़ला परिसर में लिंगदोह सिफारिशों की उड़ी धज्जियां, नियंता मंडल से की छात्रों ने अभद्रता

Wed, 05 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिड़ला परिसर में लिंगदोह सिफारिशों की उड़ी धज्जियां, नियंता मंडल से की छात्रों ने अभद्रता
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लिंगदोह समिति की सिफारिशों का जमकर उल्लंघन किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ कालेज परिसर में प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला, जिसके रोकने के दौरान कुछ छात्र नेताओं ने नियंता मंडल के सदस्यों के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की भी की। मुख्य नियंता इस पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 7 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना है। छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का अंतिम दिन था। प्रत्याशियों के समर्थकों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लिंगदोह समिति की सिफारिशों का जमकर उल्लंघन किया। ढोल नगाड़ों के साथ कालेज परिसर में जुलूस प्रदर्शन किया गया। साथ ही जमकर प्रिंटेड प्रचार सामग्री का प्रयोग भी किया गया। बिड़ला परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल रहे छात्रों को रोकने के दौरान कुछ छात्र नेताओं ने नियंता मंडल के सदस्यों के साथ अभद्रता व धक्कामुक्की भी की, जिस पर नियंता मंडल ने कड़ी नाराजगी जताई। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने कहा कि अभद्रता करने वाले छात्रों को नोटिस भेजा जा रहा है। संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


6 सितंबर को भी बनेंगे पहचान पत्र
श्रीनगर। मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए पहचान पत्र 6 सितंबर को 12 बजे तक बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में यह तिथि 5 सितंबर नियत की गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ कक्षाओं के परीक्षा परिणाम देर से घोषित हुए हैं। जिस पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed