फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Wed, 05 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
श्रीनगर/कीर्तिनगर/देवप्रयाग। विभिन्न शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कीर्तिनगर के मलेथा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवप्रयाग क्षेत्र विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर व देवप्रयाग ब्लॉक में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 362 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर उनको स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र के साथ एक-एक फलदार पौधा भेंट किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक ने जूनियर हाईस्कूल मंगसू के शिक्षक किशोर सजवाण का कविता संग्रह अंताक्षरी का भी विमोचन किया। सजवाण ने बताया कि यह पुस्तिका कीर्तिनगर ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय में निशुल्क दी जाएगी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डा. एसएस नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी देवप्रयाग रमेश तोमर, पूर्व उप शिक्षा निदेशक जयवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में शिवांश रावत प्रथम, आदित्य द्वितीय व प्रद्युमन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कोमल प्रथम, सृष्टी द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में यश प्रथम, अभिषेक द्वितीय व रितिक कुमार तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में सिमरन पहले, मोनिका दूसरे व अंजली तीसरे स्थान पर रही। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन की ओर से भी शिक्षक दिवस पर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर संगठन के लोगों ने हिमालय सुरक्षा के लिए पौध रोपण सहित स्वच्छता अभियान चलाने की शपथ ली। कार्यक्रम में शंकर सिंह पटवाल, बेलम सिंह नेगी, टीपी उनियाल, शिवचरण, कुंवर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed