फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में बनें चार नए मतदेय स्थल

चमोली में बनें चार नए मतदेय स्थल

Wed, 05 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
चमोली में बनें चार नए मतदेय स्थल
गोपेश्वर। निर्वाचन विभाग ने जिले में चार नए मतदेय स्थल बनाए हैं और छह स्थलों के नाम में संशोधन किया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में लस्यारी गांव के मतदाताओं के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिन्ना और कांडा के मतदाताओं के लिए प्राथमिक विद्यालय कांडा को नया मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने कहा कि कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में रिठोली, ग्वाड़, ऋषितोली, सुखतोली और पाटियूं के मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रावि रिठोली-2, कपीरी, विसराखेत पल्ला, फरसों और हरसारी के मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रावि सिमली को नया मतदेय स्थल बनाया गया है। बदरीनाथ क्षेत्र स्थित मतदेय स्थल केंद्रीय विद्यालय सुनील को सभी सैनिकों के लिए सर्विस वोटर के रूप में चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत डुमक गांव के ग्रामीणों की मांग पर मतदेय स्थल जूनियर हाईस्कूल के स्थान पर प्रावि डुमक को नया मतदेय स्थल बनाया गया है। ग्राम पंचायत लासी में प्रावि कालूसैंण की जगह प्रावि लासी तथा प्रावि दिगोली की जगह प्रावि ल्वांह-दिगोली को मतदेय स्थल बनाया गया है। थराली में प्रावि मोख-तल्ला की जगह जूहा स्कूल मोख-तल्ला, प्रावि सेरा से प्रावि बांसवाड़ा, कर्णप्रयाग में प्रावि भटोली से प्रावि कोली को संशोधित मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed