फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएसओ के विरोध में खुलकर सामने आए जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी

डीएसओ के विरोध में खुलकर सामने आए जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी

Wed, 05 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
डीएसओ के विरोध में खुलकर सामने आए जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारी
गोपेश्वर। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला के विरोध में अब जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारी खुलकर सामने आए हैं। कर्मचारियों ने डीएसओ पर मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र जिला पूर्ति अधिकारी को हटाने की मांग की। वहीं जिलाधिकारी ने इस संबंध में प्रमुख सचिव खाद्य से डीएसओ के अन्यत्र स्थानांतरण को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारी डीएम स्वाती एस भदौरिया से मिलने पहुंचे और मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रही हैं। इन दिनों आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रसद की एडवांस सप्लाई की जा रही है, लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी आपसी गुटबाजी करवाकर कर्मचारियों में द्वेष भावना उत्पन्न कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसओ की ओर से अधिकारी व कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हैं। वे अपने उच्च अधिकारियों को भी कार्यालय से गलत सूचनाएं प्रेषित कर रही हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि प्रमुख सचिव खाद्य को जिला पूर्ति अधिकारी के स्थानांतरण के लिए पत्र भेजा है। दूसरी ओर जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला का कहना है कि कर्मचारियों की ओर से आदेश की अवहेलना की जा रही है। रसद आपूर्ति के लिए कर्मचारियों को बेस गोदाम से स्थानांतरित किया गया, लेकिन कर्मचारी अपने संघ का सहारा लेकर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। ऐसे में जिले में काम करना मुश्किल बना हुआ है। ज्ञापन में एसके ध्यानी, एमएस फस्वाण, जेएल बिष्ट, आईडी नौटियाल, दिनेश कुमार, वीपी रतूड़ी, वीपी ध्यानी, हरि सिंह कुंवर, रणजीत सिंह, बीना बिष्ट, सतेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, आनंद सिंह, गणेश कोठियाल, तेज सिंह राणा, शशिकला, वासुदेव, संतोष सती, सुरेंद्र आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed