{"_id":"5b8ebd8a867a55486434e9bc","slug":"153608127618-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पेयजल लाइन बिछाने पर डीएम ने जल संस्थान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पेयजल लाइन बिछाने पर डीएम ने जल संस्थान को नोटिस
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। डीएम ने चमोली नगर पालिका की परिसंपत्तियों और नगर में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुलभ शौचालय के समीप नाले में बिछाई गई पेयजल लाइनों पर डीएम ने जल संस्थान को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान के ईई को एक सप्ताह में पेयजल लाइनों को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम स्वाती एस भदौरिया ने एसडीएम परमानंद राम और नगर पालिका के ईओ अनिल पंत के साथ नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर में अवैध बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को तत्काल हटाने, नगर में स्थित प्रतिक्षालयों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। डीएम ने ईओ को प्रगति बेंक्वेट हॉल और डिग्री कॉलेज के समीप निर्माणाधीन वेडिंग प्वाइंट की पत्रावलियां उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान पपड़ियाणा और पटियालधार क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद मिलने पर डीएम ने एसडीएम (सदर) परमानंद राम को संबंधित राशन डीलर को नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने पंडित दीन दयाल पार्क, पवनदेव पार्क, शहीद पार्क व चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण भी किया। पार्कों में रैलिंग, दीवार व गेट निर्माण के साथ ही रंग-रोगन करने के लिए कहा गया। डीएम ने नगर पालिका गोपेश्वर कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका जांची तो एक सितंबर को पांच पर्यावरण मित्रों के हस्ताक्षर न होने पर उन्होंने संबंधित लोगों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।