{"_id":"5b8ebd7d867a5548572ca1ba","slug":"153608126313-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व की भांति होगा गढ़वाल विवि का छात्र महासंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व की भांति होगा गढ़वाल विवि का छात्र महासंघ चुनाव
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि का छात्र महासंघ चुनाव पूर्व की भांति ही संपन्न होगा। विवि से विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के असंबद्ध होने से छात्र महासंघ चुनाव में विवि प्रतिनिधियों के शामिल होने पर संशय बना हुआ था। मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि छात्र महासंघ चुनाव में सभी महाविद्यालय पूर्व की भांति प्रतिभाग कर सकते हैं।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने चुनाव अधिकारी को ऐसे 160 राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त व स्ववित्त पोषित संस्थानों की सूची उपलब्ध कराई है, जो छात्र महासंघ चुनाव में प्रतिभाग कर सकते हैं। छात्र महासंघ चुनाव 10 सितंबर को संपन्न होने हैं। इस बार गढ़वाल क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय विवि से असंबद्ध हो गए है। सभी राजकीय महाविद्यालयों को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध किया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी, कि राजकीय महाविद्यालयों के विवि प्रतिनिधि गढ़वाल विवि छात्र महासंघ में प्रतिभाग नहीं करेंगे, लेकिन शासन ने गढ़वाल विवि को पत्र लिखकर सूचित किया है कि श्रीदेव सुमन विवि इस बार छात्रसंघ का गठन नहीं कर रहा है। इसलिए छात्र महासंघ चुनाव पूर्व की भांति गढ़वाल विवि ही संपन्न कराएगा। शासन के इस पत्र से राजकीय महाविद्यालयों के विवि प्रतिनिधियों का गढ़वाल विवि छात्र महासंघ में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने भी छात्र महासंघ चुनाव पूर्व की भांति संपन्न किए जाने की बात कही है। प्रो. एन सिंह ने बताया कि विवि प्रशासन से उन्हें एक सूची प्राप्त हुई है, जिसमें 36 राजकीय महाविद्यालय, 15 वित्तीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय, 57 स्ववित्त पोषित संस्थान व 52 बीएड व बीपीएड संस्थानों के नाम है, जो गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ चुनाव में प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही प्रो. एन सिंह ने छात्र संघ चुनावों में लिंगदोह समिति की सिफारिशों पूर्णतया पालन करने की बात कही है।