{"_id":"5b8ebd6a867a554850266637","slug":"15360812445coordination-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी नहीं हो पाई मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी नहीं हो पाई मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु-COORDINATION
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। भारत-चीन सीमा को यातायात से जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे चौथे दिन मंगलवार को भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया। ऐसे में सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी जावनों के साथ ही स्थानीय लोगों को हाईवे के दूसरे छोर पर पहुंचने के लिए दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ी।
भारी बारिश के दौरान शनिवार को सुबह नौ बजे जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार गांव के पास चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आ गिरा था। तब से यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि मौसम खराब होने से हाईवे खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बीआरओ के अधिकारियों को मशीनें और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर शीघ्र हाईवे खोलने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो