{"_id":"5b8c458742c792464b1c651d","slug":"15359194816-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर बाजारों में महिलाओं व बच्चों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर बाजारों में महिलाओं व बच्चों ने की खरीदारी
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाजारों में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। रविवार को त्रिवेणीघाट, रेलवे रोड, क्षेत्र रोड के बाजारों में सुबह से लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे। छुट्टी होेने से लोग सुबह से बाजारों में जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए कान्हा की मूर्तियों, पोशाक, झूले, मुकुट व अन्य साज ओ सामान की खरीदारी करने पहुंचे। दूसरी ओर दो दिनी त्योहार के लिए तीर्थनगरी में मधुवन आश्रम, श्रीगोपाल मंदिर आदि मंदिरों को रंग बिरंगी विद्युत लड़ियों, स्वागत द्वार आदि से सजाया गया है।
मोरपंख बेचने वाले मनोज कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण के मुुकुट को सजाने के लिए मोरपंख लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। उन्होंने त्योहार के लिए खासतौर पर मोर पंख मंगाए थे। वहीं दुकानदार विनोद ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अधिकतर भक्त इस बार पर्व पर नए कलेक्शन को खरीदना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार पर झूले और मुकुट की काफी डिमांड है। तीर्थनगरी में मुख्य बाजारों में बर्तन और मूर्तियों की दुकानों पर श्रीराधा- कृष्ण की प्रतिमाएं, पोशाकें और झूलों की खूब बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि कान्हा के श्रृंगार के सामान और बच्चों की श्रीकृष्ण की पोषाकें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।