फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Mon, 03 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
विज्ञापन

घरों से लेकर मंदिरों में गूंजते घंटे घड़ियाल, शंखों और जयकारों की गूंज के बीच रविवार आधी रात कान्हा घर घर में जन्में। पछवादून के मंदिर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..., घर घर कान्हा जन्म लियो ब्रज में बजी बधाई... के सस्वर वंदन से गुंजायमान हो उठे। आधी रात से भोर तक मंदिरों में यशोदा नंदन के जन्म का जश्न चलता रहा। पूरा क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में डूूबा रहा। जगह जगह झाकियों और भजन संध्या का आयोजन किया गया। घरों में भी बच्चों ने झाकियां सजाकर कन्हैया का स्वागत किया।

सनातन धर्म मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, डाकपत्थर, कालसी, सेलाकुई, हरबर्टपुर, त्यूनी में जगह-जगह मंदिरों को फूूलों, लड़ियों, लाइट, गुब्बारों से सजाया गया। शाम ढलते ही सभी मंदिर रोशनी से जगमगा उठे। रात 12 बजते ही सभी मंदिर कान्हा जन्म के बधाई संदेशों से गूंज उठे। सनातन धर्म मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन से पधारे भजन गायक हाउ बिलाऊ ने भजनों की ऐसी तान छेड़ी की हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। उनके भजन गुरुदेव, मेरे मन मंदिर में रहियो..., मेरे श्री गुरुजी गोविंद हैं, दूसरा ना कोई..., जगधाम हमारा है, बृजधाम हमारा है..., जय नंदलाला, जय गोपाला, तेरे नाम की हम जपते माला... पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस मौके पर पं. रामचंद्र पैन्यूली, सुरेंद्र मित्तल, रविंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, योगेश गोयल, पंकज गुप्ता, लक्ष्मी चन्द गुप्ता, गौरव अग्रवाल, राज कुमार जैन, मनोज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रमेश चंद गुप्ता, सुभाष सिंघल, संजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सुमन भारद्वाज, शोभा अग्रवाल, दीक्षा तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed