फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एबीवीपी ने आर्यन को दिया झटका

एबीवीपी ने आर्यन को दिया झटका

Mon, 03 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने आर्यन को दिया झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव नजदीक आते ही जोड़ तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। रविवार को एबीवीपी ने आर्यन को जोर का झटका देते हुए संगठन की ओर से कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार आकाश सिंह को एबीवीपी में शामिल करा लिया। आकाश के एबीवीपी में शामिल होते ही आर्यन छात्र संगठन में खलबली मच गई। अब तक एबीवीपी में पड़ी फूट के कारण आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेता अपना पक्ष मजबूत मान रहे थे। लेकिन नोमिनेशन के बाद अचानक आकाश के एबीवीपी में चले जाने से आर्यन छात्र संगठन में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर एबीवीपी में दो फाड़ हो चुके हैं। 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संगठन को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इस कारण एबीवीपी महज अध्यक्ष पद पर ही अपना उम्मीदवार खड़ा करने में कामयाब हो सकी थी। कॉलेज के चुनाव में हमेशा एबीवीपी और आर्यन के बीच ही सीधा मुकाबला रहा है। ऐसे में एबीवीपी में पड़ी इस फूट का सबसे ज्यादा फायदा आर्यन को ही मिलने वाला था। अचानक आकाश के एबीवीपी में शामिल होने से आर्यन छात्र संगठन में खलबली मची हुई है। दिनभर यह घटनाक्रम अन्य संगठनों में भी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग ने बताया कि चार सितंबर के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि संगठन कितने पदों पर चुनाव लड़ेगी। संगठन छोड़ कर बाहर गए कार्यकर्ताओं से वार्ता के प्रयास जारी हैं। जल्द ही इसका परिणाम देखने को मिलेगा। दूसरे संगठनों के भी कई छात्र नेता भी एबीवीपी के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed