{"_id":"5b8c16ad42c79246344b3cf3","slug":"153590748814-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास में महा पंचायत का हिस्सा बनेंगे सामाजिक संगठनों से जुड़ी हस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास में महा पंचायत का हिस्सा बनेंगे सामाजिक संगठनों से जुड़ी हस्थियां
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चौरास क्षेत्र में 5 सितंबर को महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की 17 सूत्री मांगों सहित प्रदेश की अन्य प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। महापंचायत में प्रभावित ग्रामीणों के साथ ही देश के कई राज्यों से विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग प्रतिभाग करेंगे।
रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी ने श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की मांगों के लिए आंदोलित उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच की ओर से 5 सितंबर को चौरास के संगम विहार में महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश में प्रस्तावित बांधों का विरोध किया जाएगा। प्रभावितों की मांगों सहित गंगा की निर्मलता व अविरलता की मांग की जाएगी। चौधरी ने बताया कि इस मुहिम में मातृ सदन हरिद्वार से स्वामी शिवानंद महाराज, वाराणसी से गंगा सेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप, बागपत से हिमांशु, मध्य प्रदेश से जल जन जोड़ो ग्रुप के नेता संजय सिंह, दिल्ली से निशी वर्मा, डा. भरत झुनझुनवाला सहित अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग प्रतिभाग कर रहे है।
महापंचायत के लिए महिला मोर्चा का गठन
श्रीनगर। उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने आयोजित महापंचायत की सफलता के लिए महिला मोर्चा का गठन किया है। मोर्चे में सुनीता पांडे को अध्यक्ष, सरस्वती व रोशनी देवी को संरक्षक, पुष्पा जोशी को मोर्चा प्रभारी, गीता व विमला देवी को सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि 12 से अधिक महिलाओं को मोर्चे का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
>>>>>>>
कीर्तिनगर में परियोजना प्रभावितों का आंदोलन जारी
कीर्तिनगर। आर्थिक पैकेज, रोजगार और मुआवजा सहित अन्य मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का आंदोलन जारी रहा। 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरीश बहुगुणा और 55 वर्षीय ओम प्रकाश थपलियाल चौथे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। बहुगुणा के वजन में दो किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि ओम प्रकाश का स्थिति सामान्य है। कुंवर ने रविवार को भी मेडिकल चेकअप नहीं करने दिया। इस अवसर पर लखपत रावत, मुकेश बत्र्वाल, सतीश थपलियाल, राजेश, मोहन लाल, अनीता देवी, संगीत देवी व रघुवीर आदि मौजूद थे। दूसरी ओर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों के समर्थन में अब कांग्रेस भी कूद गई है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रचार समन्वयक व पूर्व दर्जाधारी मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने इस मामले में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 5 सितंबर को चौरास में आयोजित होने वाली महापंचायत में शिरकत कर प्रभावितों के आंदोलन का समर्थन दिया जाएगा।
>>>>>>>>>>>>>>>>
जारी
धनवीर