{"_id":"5b8af8fb42c79210c55f235f","slug":"15358343506-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसवा नदी के पानी से भू कटाव और फसल बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसवा नदी के पानी से भू कटाव और फसल बही
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लगातार बारिश से सुसवा नदी पूरे उफान पर आ जाने से बड़े पैमाने पर भूमि कटाव और फसल बह गई। उपजिलाधिकारी डोईवाला ने प्रभावित क्षेत्रों का मौका मुआयना किया। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की। देर रात हुई बारिश से सुसवा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव से नदी तट के किनारे बसे लोगों की आफत रही। नदी के तेज बहाव से कई बीघा जमीन बह जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पानी के बहाव से झंडौंद, दूधली, खट्टापानी, नांगल बुंलदावाला, झबरावाला और बुल्लावाला में लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी।
बुल्लावाला गांव में सीताराम, झगडू, जयराम और सोनू के घरों में पानी घुस गया, जबकि ताजदीन, मनोज कांबोज, सुभाष कांबोज, सलीम अहमद आदि किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल गिर गई। माधोवाला गांव में बीएसएफ मुख्यालय की ओर जाने वाले रपटा तेज बहाव से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समीप में ही एक बिजली का पोल गिर गया। लालतप्पड़ में तेज बारिश से ग्रामीण धर्म सिंह की दीवार ढह गई। दीवार गिरने से परिजन और बच्चे बाल बाल बचे। उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान ने प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया और संबधित क्षेत्रों के लेखपाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।