{"_id":"5b8af8f142c792465e1ea1e6","slug":"153583434012-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण को गति देने के लिए आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण को गति देने के लिए आगे आएं युवा
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में करियर काउंसिलिंग के तहत शनिवार को युवाओं के लिए आयुध यूथ इन एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वयं के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए प्रेरित किया। एडुसेट सभागार में मां अमृतानंदमयी ट्रस्ट केरल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
उन्होंने छात्र छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, नशा उन्मूलन, नेतृत्व क्षमता, पर्यावरण, स्वच्छता, शौचालय बनाने के कार्य, राष्ट्रभक्ति , राष्ट्रीय चरित्र और राष्ट्रीय प्रेम को लेकर व्याख्यान दिया। कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए छात्र समुदाय को आगे आकर काम करना होगा। युवाओं में ज्वलंत समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए जज्बा होना चाहिए। कार्यक्रम में ट्रस्ट के स्वामी अमित, स्वामी विवेक, सुमित, भारती, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. केएल तलवाड़, डॉ. एमएस रावत, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. कंचनलता सिन्हा, डॉ. स्मृति कुडियाल, प्राची बहुगुणा, निशांत मिश्रा, पूजा लोधी, रश्मि ममंगाई, नीतू नेगी, सूरज, गौरव और संजना आदि मौजूद रहे।